उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अंकिता के माता-पिता सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। अंकिता के माता-पिता ने सरकार पर गुनहगारों को बचाने का आरोप लगाया है। अंकिता भंडारी के माता-पिता मंगलवार से श्रीनगर पीपल चोरी के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरने देने के दौरान अंकिता के परिजन काफी भावुक नजर आए। वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकार वीआईपी का नाम उजागर करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। पौड़ी पुलिस पुलकित की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दे चुकी है। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने डोभ श्रीकोट में बने नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता के नाम पर करने की घोषणा की है। लेकिन आज तक उस घोषणा पर कोई कदम नहीं बढ़ाया गया है।
