5115 महिलाओं को मिलेगा रोजगार आंगनबाड़ी केंद्रों में मंंत्री रेखा आर्या का एलान

उत्तराखंड

लंबे समय से उच्चीकरण की राह देख रहे राज्य के 5115 मिनी आंगनबाड़ी की यह साध अब पूरी हो गई है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए केंद्रीय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार जताया है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर इस सिलसिले में प्रस्ताव केंद्रीय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा गया था। अब विभागीय सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया है। 5111 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के पूर्ण आंगनबाड़ी बनने पर वहां कार्यरत कार्यकर्ता को सहायिका भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *