एसएससी परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाया, राजस्थान से किया गिरफ्तार दून पुलिस ने

उत्तराखंड

उत्तराखंड में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाने वाले जालसाज को दून पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। 15 जून, 2023 को एसएससी की ओर से एमटीएस परीक्षा कराई गई थी। देहरादून के नंदा की चौकी स्थित एकेडमी आफ मैनेजमेंट स्टडीज इंस्टीट्यूट में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वह अशोक मीणा निवासी कोली पाड़ा, जिला करौली, राजस्थान के स्थान पर परीक्षा देने आया था। इस मामले में इंस्टीट्यूट के परीक्षा नियंत्रक विकास रस्तोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *