पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 अवैध बल्लियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड

लकड़ी तस्करों के खिलाफ लोहाघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर रात पुलिस ने देवदार की 50 अवैध बल्लियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। लोहाघाट पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। रविवार को लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट थाने के एसआई अरविंद कुमार व पुलिस टीम के साथ वन दरोगा भाष्कर नैनवाल व वन विभाग टीम द्वारा सयुक्त रूप से ग्राम नाकोट थाना लोहाघाट के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन संख्या UK 03TA 0014 से 50 देवदार की अवैध बल्लियां बरामद की है। वहीं लोहाघाट रेंजर दीप जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *