भारी बर्फबारी उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में, ढके कई गांव सफेद चादर से

उत्तराखंड

देर रात को हुई बर्फबारी के बाद सुबह जब धूप निकली तो वादियां चांदी सी चमक उठीं। गांव में चौक, खेत खलियान और आम रास्ते बर्फ से ढक गए। ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है। घूनी, पडेरगांव, जोशीमठ के साथ ही तपोवन क्षेत्र के गांवों में भी बर्फबारी हुई है।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गौरसों बुग्याल, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी होने से बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे पर जमी बर्फ हटाने का कार्य प्रभावित हो गया था। औली रोड पर बर्फबारी के बाद फिसलन बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *