बोल्ड हुए पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की गुगली पर

उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लैंसडाउन पहुंचकर मैदान में अपना हाथ आजमाया। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को अपनी गुगली पर बोल्ड कर दिया। दरअसल दो दिन पहले लैंसडाउन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत पहुंचे थे।

स्थानीय महिलाएं एक मैदान में क्रिकेट खेल रहीं हैं तो तीरथ सिंह रावत के साथ वह भी मैदान में दो-दो हाथ करने पहुंच गए। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की गेंद पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तों चौका लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *