अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग का वायरल करने व जान से मारने की धमकी के आरोप में थराली थाना पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली हैं। 18 फरवरी को एक गांव की महिला ने थाना थराली में एक प्रार्थना पत्र दिया। प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम भेटा थाना थराली के द्वारा लॉकडाउन के दौरान मेरी नाबालिग पुत्री का नहाते समय का एक वीडियो बना लिया था। अश्लील वीडियो मांगे गए और वीडियो को उसके द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना थराली में पोक्सो सहित धारा 376,506 वाद पंजीकृत कर लिया गया।
