बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठंड, फिर से बारिश के आसार 26 व 27 फरवरी को

उत्तराखंड

शुक्रवार तड़के पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त पाला देखा गया। तापमान में गिरावट के बाद चंपावत व लोहाघाट में सुबह-शाम गलन पैदा करने वाली ठंड पड़ रही है। इन दिनों ज्यादातर जगह मौसम साफ है, लेकिन सर्द हवाओं के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में अगले दो दिन आंशिक बादल छा सकते हैं। 26 व 27 फरवरी को कुमाऊं में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा देखी जा सकती है। चंपावत जिला मुख्यालय का तापमान भी एक डिग्री के आसपास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *