वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया है। चिनूक हेलीकॉप्टर का दो दिवसीय अभ्यास प्रस्तावित था। रात में करीब पौने नौ बजे यह हेलीकॉप्टर दोबारा हवाई अड्डे पर पहुंचा। वहीं, यह पहली बार है जब वायु सेना रात के समय अपने चिनूक हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास कर रही है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हवाई अड्डे पर यह हेलीकॉप्टर इससे पहले सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने पर उतरा था। पूर्व चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर वायुसेना के एयरबेस प्रयागराज से चिनूक के चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे के साथ पिथौरागढ़, गौचर हवाई अड्डे पर दिन और रात में लैंडिंग और टेकऑफ के अभ्यास की सूचना जिला प्रशासन को लिखित रूप से दी गई थी।
