उत्तराखंड पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है, नाकाबन्दी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है है। अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।
