फरियादी के दिलवाए 42 लाख IAS दीपक रावत ने

उत्तराखंड

आयुक्त दीपक रावत के दो माह पहले लगे जनता दरबार में फरियादी आशीष मंडल पुत्र आनंद मंडल निवासी नवाबी रोड, उनके द्वारा दो नहरिया, हल्द्वानी में भूमि क्रय करने हेतु जितेंद्र सिंह बिष्ट को 42 लाख रुपए की धनराशि दी गई थी, पिछली जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने जितेंद्र बिष्ट को दो माह के भीतर धनराशि वापस करने का समय दिया था। फरियादी आनंद मंडल ने आज कैंप कार्यालय में आयुक्त को मिलकर बताया कि जितेंद्र सिंह 42 लाख रुपए की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी है। आनंद मंडल द्वारा मंडलायुक्त दीपक रावत का कोटि कोटि आभार भी व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *