चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, भविष्य के लिए की कामना

उत्तराखंड

सीएम धामी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अब वे उत्तराखंड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, यह प्रयास धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगा है। उम्मीद जताई कि भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के और अधिक अवसर मिल पाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रही है और करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *