कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर उत्तराखंड पहुंची, जहां कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, अल्का लांबा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड का ये मेरा पहला दौरा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने नारी न्याय सम्मेलन सहित संगठन को मजबूत करने और संगठन में बदलाव को लेकर विचार विमर्श किया किया। आज जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, कांग्रेस इन तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में हर महिलाओं तक पहुंचेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देवभूमि में भी महिला अपराध बढ़ रहे हैं। अल्का लांबा ने कहा कि कांग्रेस बढ़ते महिला अपराधों पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि दो साल 2019-21 में 10 लाख बेटियां लापता हुई हैं। हिमालयी राज्यों में महिला अपराधों में उत्तराखंड पहले स्थान पर है। जो कि उत्तराखंड की छवि पर हमला है क्योंकि यहां पर महिलाओं की पूजा की जाती है।
