महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित, चुनाव अधिकारी ने की घोषणा

उत्तराखंड

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ने महेन्द्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है। जिसके बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा सदस्य के पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ने इसकी घोषणा कीष बता दें कि महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को चार सेटों में नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था

प्रदेश पार्टी मुख्यालय में होगा भट्ट का अभिनंदन कार्यक्रम

चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद से बीजेपी में खुशी की लहर है। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में महेन्द्र भट्ट का अभिनंदन कार्यक्रम किया जाएगा। बता दें कि उनका जीतना पहले से ही तय माना जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *