हल्द्वानी हिंसा के 10 और दंगाई गिरफ्तार, मास्टरमाइंड से होगी 2.68 करोड़ की वसूली

उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा के आरोपी 10 और दंगाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरार चल रहे ठह दंगाईयों में से भी दो मुख्य आरोपियों तस्लीम और वसीम गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड मलिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

हल्द्वानी हिंसा के 10 और दंगाई गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा के 10 और दंगाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है कि फरार चल रहे छह दंगाईयों में से भी दो मुख्य आरोपियों तस्लीम और वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अब तक हल्द्वानी हिंसा मामले में 68 दंगाई गिरफ्तार हो चुके हैं। पकड़े गए दंगाइयों से पीएसी जवानों से लूटे गए दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पेट्रोल बम बनाने में मददगार अरबाज भी गिरफ्तार

पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के जिन 10 और दंगाईयों को गिरफ्तार किया है। उनमें एक पेट्रोल बम बनाने के लिए पेट्रोल सप्लाई करने वाला आरोपी भी शामिल है। पेट्रोल सप्लाई करने वाले आरोपी अरबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक हिंसा का मास्टर माइंड गिरफ्तार नहीं हो पाया है।

अब्दुल मलिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए दंगे के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक के खिलाफ अब प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। नगर निगम के वसूली नोटिस की समयावधि पूरी होने के बाद अब जिला प्रशासन अब्दुल मलिक की आरसी जारी करने जा रहा है। मलिक की संपत्ति कुर्क होने के बाद अब उसके खातों की जांच भी की जाएगी। कुर्क की गई संपत्ति नीलाम भी की जाएगी।

मास्टरमाइंड से होगी 2.68 करोड़ की वसूली

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया की बनभूलपुरा दंगे में सबसे ज्यादा नुकसान नगर निगम को हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को वसूली नोटिस जारी किया गया था। वसूली न होने पर अब जिला प्रशासन उसकी आरसी जारी करेगा। इसके अलावा आने वाले दिनों में एक बड़ा सर्वे कराया जाएगा। जिसमें स्टाम्प के आधार पर हुई रजिस्ट्री की जांच भी की जाएगी और हल्द्वानी शहर में नजूल की बड़ी जमीनों पर प्रशासन कब्जा भी लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *