रामनगर में बाघ ने एक और महिला को बनाया शिकार, दो किमी तक जंगल में घसीटते हुए ले गया शव

उत्तराखंड

शनिवार को रामनगर में बाघ ने एक और महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला लकड़ी बीनने के लिए अपनी साथी महिलाओं के साथ जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने उसपर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। बाघ महिला को दो किलोमीटर तक अपने साथ घसीटते हुए जंगल के अंदर ले गया।

रामनगर में बाघ ने एक और महिला को बनाया शिका

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में ढेला रेंज में शनिवार को पंजाबपुर गांव की महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबपुर गांव की कलावती उर्फ कला देवी (50) पुत्री ध्यान सिंह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। शनिवार को वो अपनी साथी तीन अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने उनपर हमला कर दिया।

दो किलोमीटर तक जंगल में घसीटता ले गया शव को

साथी महिलाओं ने बताया कि बाघ के हमला करने पर उन्होंने शोर मचाया लेकिन बाघ फिर भी नहीं भागा। जब उन्होंने बाघ को भगाने की कोशिश की तो बाघ ने दहाड़ मारी और महिलाएं घबरा गई। बाघ महिला के शव को दो किलोमीटर तक घसीटते हुए जंगल में ले गया। अन्य महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव आकर घटना की जानकारी लोगों को दी।

काफी देर बाद मिला महिला का शव

महिलाओं द्वारा जानकारी मिलने पर वन कर्मचारी और ग्रामीणों ने महिला के शव को खोजने के लिए निकले। काफी देर तक सर्च अभियान चलाने के बाद महिला का शव जंगल में लहूलुहान हालत में मिला। घटना के बाद से लोगों ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने विरोध किया। इस विरोध में ग्रामीणों और ढेला रेंजर के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *