देहरादून : किसानों ने DM कार्यालय में किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

उत्तराखंड

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान के समर्थन में शुक्रवार को देहरादबन में सीटू से जुड़ी यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान को उत्तराखंड के किसानों का भी समर्थन मिल रहा है। देहरादून में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि इस दौरान भारत बंद का कोई भी असर यहां देखने को नहीं मिला।

सरकार के खिलाफ जमकर की गई नारेबाजी

अपने प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने श्रम कानूनों का उल्लंघन बंद करने, मजदूरों के श्रमिकों के शोषण पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *