उत्तराखंड में बडा हादसा- अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत, 5 लोग घायल

उत्तराखंड

उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा देर शाम साढ़े छह बजे हुआ । वाहन जोशीमठ से पगनों गांव की ओर जा रहा था। वाहन में सभी पगनों गांव के ग्रामीण सवार थे। जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्ग पर पगनों गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में एक महिला समेत दो सवारों की मौत हो गई, जबकि पांच सवार घायल हो गए हैं। जोशीमठ कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती करा दिया है।

जिसमें सवार काई देवी (60) पत्नी अषाड़ सिंह, ग्राम पगनों और भोपाल लाल (65) पुत्र मालकू लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मेहरबान सिंह (45) पुत्र भोपाल सिंह, प्रदीप सिंह(35) पुत्र खेम सिंह, सरोजनी देवी (60) पत्नी ज्ञान सिंह तथा प्रदीप पंवार की पांच व आठ साल की दिव्यांशी व रुद्रांशी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *