यहां युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे का कर दिया मर्डर, फिर खुद ही पुलिस को बुलाया और…

उत्तराखंड

नैनीताल जिले के पाटी ब्लॉक से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या की। पनिया निवासी बबलू सिंह ने बुधवार देर शाम काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश (30) पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद उसने खुद पुलिस को इसकी जानकारी भी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस वजह से कर दी हत्या

पुलिस ने जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो एक लड़की से प्रेम करता है लेकिन खिलानंद भी उसी लड़की को पसंद करता था। खिलानंद ने उससे बात करनी शुरू कर दी। जो कि उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसी बात को लेकर उसे गुस्सा आया और उसने खिलानंद की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *