पहले UGC NET और अब हल्द्वानी के मनीष ने पास की उत्तराखंड USET की परीक्षा

उत्तराखंड

मेहनत से ही सफलता मिलती है यह हल्द्वानी के मनीष ने साबित कर दिखाया है। पहले यूजीसी NET और अब USET की परीक्षा Computer Science से उत्तीर्ण की है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मयूर विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी निवासी मनीष टम्टा पुत्र सुरेश कुमार निवासी ने दूसरे प्रयास में USET की परीक्षा Computer Science से उत्तीर्ण की है। उन्होंने परिवार का नाम रोशन किया है। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता सुनीता देवी, पिता सुरेश कुमार, बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद एवं अपने गुरुजनों डॉ. कामिका चौधरी व डॉ. शेखर कुमार को दिया है। बता दे कि उत्तराखंड USET का परिणाम जारी किया है। मनीष ने USET परीक्षा पास कर हल्द्वानी का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *