उत्तराखण्ड में हरक सिंह रावत के बाद पूर्व IFS अधिकारी के घर पर धर्मनगरी में पड़ा छापा

उत्तराखंड

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानो पर ED की छापेमारी के बाद अब पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर सुबह ईडी की टीम ने छापेमारी की। आवास के अंदर किशनचंद से जांच पड़ताल चल रही है।
हरिद्वार में पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर ईडी की टीम ने छापा मारा। मिली जानकारी के अनुसार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध निर्माण और पाखरों में टाइगर सफारी के लिए पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था। मामले में दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच में आईएफएस किशनचंद पर कई संगीन आरोप लगे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने का दावा सरकार ने किया था। वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ अपने पद का दुरुपयोग का भी आरोप उन पर लगे थे। जिसके बाद एसआईटी ने किशनचंद को दिसंबर में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। बीते अप्रैल माह में किशनचंद को हाईकोर्ट से शसर्त जमानत मिल गई थी।
अब बुधवार की सुबह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नंद विहार कालोनी स्थित मकान पर ईडी की टीम ने सुबह सात बजे छापा मारा। पिछले चार घंटे से टीम मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं।
वहीं, बुधवार सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित रावत के घर ईडी की टीम पहुंची। यहां ईडी की टीम पाखरों रेंज घोटाले के संबंधित जांच में आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *