विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। समान नागरिक संहिता विधेयक पर सदन में चर्चा की जा रही है। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल सदन में बता रहे हैं कि आखिर क्यों प्रदेश में यूसीसी लागू करने की जरुरत पड़ी।
UCC को लेकर सीएम का जताया आभार
प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यूसीसी का उत्तराखंड में लाने के लिए दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा आज सभी धर्म के लोग यूसीसी के आने पर खुश हैं। अग्रवाल ने कहा यूसीसी के लागू होने के बाद महिलाओं को समानता का अधिकार मिलेगा। इस बीच विपक्ष ने सदन में अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र किया।
