प्रदेशभर में गुलदार का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पौड़ी जिले का है। जहां ग्वाड़ गांव में गुलदार ने आंगन में खेल रहे 11 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
गुलदार ने बनाया 11 साल के बच्चे को निवाला
संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में आंगन में खेल रहे अंकित (11) पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आनन फानन में गांव वालों की मदद से बच्चे को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
