पढ़ें UCC को लेकर क्या बोले CM धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन फैसलों पर लगी मुहर

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। देहरादून स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में धामी कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। बता दें कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्ताव आए थे। जिसमें से 16 प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

छह फरवरी को किया जाएगा कैबिनेट का आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लेकर कहा कि अभी सरकार की ओर से ड्राफ्ट का अध्ययन जारी है। अगली कैबिनेट में यूसीसी लाया जाएगा। आगामी छह फरवरी को एक और कैबिनेट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यूसीसी ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी। उसके बाद ही बिल को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

कैबिनेट ने लगाई इन फैसलों पर मुहर

  • कैबिनेट ने लगाई उत्तराखंड फिल्म नीति पर मुहर
  • पर्वतीय क्षेत्रों में सिनेमा हॉल खोलने के लिए दी जाएगी 25 लाख रुपए की धनराशि
  • विशेष श्रेणी के स्कूलों में रिटायर्ड अध्यापकों को रखने की दी अनुमति
  • कैबिनेट ने दी उत्तराखंड घुड़सवार पुलिस सेवा संशोधन नियमावली 2024 को मंजूरी
  • चंपावत जिले के पाटी तहसील को नगर पंचायत बनाए जाने का निर्णय
  • कैबिनेट ने लिया नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार का निर्णय
  • ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख रखाव नियमावली 2024 को दी कैबिनेट ने मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *