UCC समेत इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर, धामी कैबिनेट की बैठक आज

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होने जा रही है। कैबिनेट बैठक के यूसीसी (समान नागरिक संहिता) और नई आबकारी नीति पर मुहर लग सकती है।

UCC पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम राज्य सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी. इस बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट को कैबिनेट से मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद सरकार छह फरवरी को विधानसभा में यूसीसी बिल पेश किया जाएगा।

UCC ड्राफ्ट समेत इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

बता दें कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता के अलावा नई आबकारी नीति पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही वन पंचायत नियमावली समेत कुछ विभागों की सेवा नियमावली पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट बैठक शनिवार को शाम चार होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *