गंगोत्री-यमुनोत्री में हुई बर्फबारी, प्रदेश में ली मौसम ने करवट

उत्तराखंड

प्रदेश में एक महीने के बाद मौसम ने करवट ली है। बुधवार को तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम आस-पास के इलाकों में जमकर बर्फबारी हगुई। इसके साथ ही बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। जिसके बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

गंगोत्री-यमुनोत्री में हुई बर्फबारी

लंबे समय के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। बुधवार सुबह को तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। जहां एक ओर पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं तो कई स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है।

ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट

राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटीफॉल में सुबह की शुरूआत तो हल्की धूप से हुई थी। लेकिन उसके बाद ही इन क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं। ठंडी हवाएं चलने से सभी स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *