लपटें देख मची चीख पुकार, खेत पर लगे मोबाइल के टावर में लगी आग

उत्तराखंड

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। तुनवाला में घनी आबादी में खेत के लगे एक मोबाइल के टावर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

खेत पर लगे मोबाइल के टावर में लगी आग

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। तुनवाला में एक घर के पास खेत में लगे मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *