ऐसे हासिल की जीत, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचा उत्तराखंड का लाल

उत्तराखंड

उत्तराखंड के पर्वतारोही राकेश पंत ने अफ्रीका में एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। राकेश ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर फतह हासिल की, जो कि पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। राकेश की इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। राकेश अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और अब तक कई पर्वतों को फतह कर चुके हैं। राकेश ने नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में एक प्रमुख पर्वतारोही और प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया है। वह अब तक हिमालय में कई पहाड़ियों के शिखरों पर चढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। बीते 14 से 21 जनवरी तक उन्होंने अफ्रीका के सबसे ऊंचे 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित किलिमंजारो पर चढ़ने के अभियान में हिस्सा लिया और इस अभियान में सफल रहे।

राकेश ने 14 सदस्यीय दल ट्रैक द हिमालयाज का नेतृत्व करते हुए आठ दिनों में यह अभियान पूरा किया। राकेश की टीम में अमेरिका, दुबई, मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली समेत अलग-अलग स्थानों के युवा शामिल थे।

नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में एक प्रमुख पर्वतारोही और प्रशिक्षक रहे Rakesh Pant

राकेश ने नेहरू माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट में एक प्रमुख पर्वतारोही और प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया है। वह अब तक हिमालय में कई पहाड़ियों के शिखरों पर चढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। बीते 14 से 21 जनवरी तक उन्होंने अफ्रीका के सबसे ऊंचे 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित किलिमंजारो पर चढ़ने के अभियान में हिस्सा लिया और इस अभियान में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *