कहा- विपक्ष के नेताओं का हो रहा है उत्पीड़न, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने साधा बीजेपी पर निशाना

उत्तराखंड

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। देहरादून में वो विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है और झूठ का मायाजाल बुनती है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी सरकार में हेलीकाप्टर उतरने तक की परमिशन नहीं मिली।बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है और झूठ का मायाजाल बुनती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विष्णु के 11वें अवतार बनने की कोशिश कर रहे हैं।
हम बीजेपी की तानाशाही से कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *