हर कोई हो गया फैन, उत्तराखंड के इस जिलाधिकारी ने किया कुछ ऐसा

उत्तराखंड

टिहरी के जिलाधिकारी ने कुछ ऐसा किया जिसके लिए उनकी हर तरफ वाहवाही हो रही है। टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित बीडीसी बैठक में शामिल होने के लिए सभी अधिकारियों के साथ बस से 70 किमी की दूरी तय कर सीमांत विधानसभा घनसाली पहुंचे। जिसके बाद से उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

टिहरी के डीएम की हर तरफ हो रही तारीफ

टिहरी जिले के सीमांत विधानसभा घनसाली के भिलंगना ब्लॉक सभागार में बीडीसी की बैठक आहूत की गई। जिसमें भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर अधिकारियों कर्मचारियों को अपनी समस्याओं को लेकर सवाल जवाब किए।

बीडीसी बैठक में पहली बार ये देखने को मिला की जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित जिले के सभी अधिकारियों के साथ बस में 70 किमी का सफर तय कर सीमांत विधानसभा घनसाली पहुंचे। जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

सरकारी ईंधन की होगी बचत

जिलाधिकारी का कहना है कि अगर सभी अधिकारी कर्मचारी एक साथ बस में सफर तय कर अगर बैठक में पहुंचते हैं तो ऐसे में सरकारी ईंधन की बचत होगी और जाम जैसी स्थिति से भी पैदा नहीं होगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी का कहना है कि अगर एक साथ अधिकारी बस में सफर करते हैं तो अधिकारियों का आपसी समन्वय बना रहता है साथ ही विकास के मुद्दों पर चर्चा भी की जाती है।

डीएम की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना

जहां एक ओर जिलाधिकारी मयूर दिक्षित की इस पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी का कहना है कि आगे भी इस तरह ही दूरस्थ क्षेत्रों की बैठकों में एक ही बस में सफर कर बैठक में हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की इस पहल के चलते जिले सहित अन्य राज्यों में भी उनकी वाहवाही हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *