तस्वीरों में देखें खास झलक, देशभक्ति के जश्न में डूबा प्रदेश

उत्तराखंड

देशभर में आज गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। वहीं देवभूमि उत्तराखंड भी देशभक्ति के जश्न में डूबा दिखा। इस मौके पर हर जिले, क्षेत्र में ध्वजारोहण किया गया। क्या आम क्या खास हर कोई देशभक्ति के जश्न में डूबा दिखा।

देहरादून के परेड ग्राउंड में भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।। इस दौरान प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसने सभी लोगों का मन मोह लिया।

जहां एक ओर कलाकारों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों पर नृत्य किया। वहीं छलिया नृत्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

परेड ग्राउंड में परेड में नौ विभागों की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। जिसमें सूचना विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

इस झांकी को विकसित उत्तराखंड की थीम पर बनाया गया है। इसमें उत्तराखंड में हो रहे विकस कार्यों को दिखाया गया था।

वहीं पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अभिनव कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति शपथ दिलाई। इसके साथ ही सरहानीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

हल्द्वानी में भी एमबीपीजी कॉलेज परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने परेड निकाली और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

चम्पावत में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

टिहरी में भी स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे मौजूद थे। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *