मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट, प्रदेश में जारी है सर्दी का सितम

उत्तराखंड

उत्तराखंड में सर्दी का सितम जारी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे की समस्या बनी हुई है। मंगलवार सुबह की शुरुआत धूप से हुई तो सुबह शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बता दें बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने के कारण पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। ठंड से लोग परेशान हैं।

25 के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके बाद 26 जनवरी को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *