मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

उत्तराखंड

प्रदेश में तापमान गिरने लगा है। पहाड़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल जिले में भी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ऐसे रहा तापमान

बीते गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान देहरादून में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेशभर में सबसे कम है।

वहीं ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 11.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 14.2 व न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *