बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, परिजनों संग कैंची धाम आश्रम पहुंची

उत्तराखंड

यहां सालभर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रहती है। बीते दिनों मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने कैंचीधाम के दर्शन किए। इसी कड़ी में आज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कैंची धाम पहुंची और बाबा का आशीर्वाद लिया। साइना नेहवाल अपनी माता और अपनी बहन के साथ कैंची धाम पहुंची थीं। धाम पहुंचकर साइना नेहवाल ने बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए। वह सुबह करीब 11 बजे अपनी माता उषा रानी नेहवाल और अपनी बहन चंन्द्रांशु नेहवाल के साथ कैंची धाम पहुंची। इस दौरान वह करीब एक घंटे तक मंदिर में रहीं।

धाम में दर्शन के बाद साइना ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। निगलाट के ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि साइना नेहवाल कैंची धाम में एक घंटे रुकी। बता दें कि हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा नीब करौली का आशीर्वाद लेने के लिए कैंचीधाम आते हैं। इस धाम के बारे में कहा जाता है कि यहां जो भी आता है, वह खाली हाथ नहीं लौटता। बाबा नीब करौरी ने इस आश्रम की स्थापना साल 1964 में की थी। तब से यह आश्रम श्रद्धालुओं को आध्यात्म की राह दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *