22 करोड़ की लागत से होगा पहाड़ी का ट्रीटमेंट, मसूरी-देहरादून मार्ग में गलोगी पर नहीं होगा भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड

मसूरी- देहरादून मार्ग पर गलोगी धार के निकट लगातार मलबा और पत्थर गिरने से हर समय जान-माल का खतरा बना रहता था। यहां पर पहाड़ी से बरसात के समय बोल्डर के साथ मलबा भी सड़क पर आ जाता था। लेकिन अब यहां पर परेशानी नहीं होगी। पहाड़ी का ट्रीटमेंट 22 लाख की लागत से किया जाएगा।

घंटों जाम की समस्या से भी मिलेगा निजात

मसूरी-देहरादून मार्ग में गलोगी पर पहाड़ी से बरसात के समय बड़े-बड़े बोल्डर के साथ मलबा भी सड़क पर आ जाने के कारण यहां पर जाम की समस्या हो जाती थी। जाम में घंटो सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इस पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू कर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ट्रीटमेंट कार्य का किया शुभारंभ

बता दें कि क्षेत्र वासियों की पहाड़ी का ट्रीटमेंट करवाने की लंबे समय से मांग थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को पहाड़ी के ट्रीटमेंट के दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा यहां पर भूमि पूजन कर कार्य शुरू करवा दिया गया है।

छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा काम

छह महीने के भीतर ही भीतर ही ट्रीटमेंट का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को अन्य क्षेत्रों से को जोड़ने वाला ये मुख्य मार्ग है और मुख्यमंत्री द्वारा इसकी महत्वता को देखते हुए जल्ट कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद आज इसका कार्य शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *