सीएम धामी पहुंचे कैंची धाम, नीम करौली बाबा का लिया आर्शीवाद

उत्तराखंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे हैं। यहां पर सीएम धामी सांस्कृतिक उत्सव और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस से पहले सीएम धामी ने मंदिर में पहुंचकर बाबा नीम करौली का आर्शीवाद लिया।

नीम करौली बाबा का सीएम धामी ने लिया आर्शीवाद

नीम करौली बाबा के दर पर पहुंचकर सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर महाराज का आर्शीवाद लिया। सीएम धामी ने बाबा का आर्शीवाद लेने के बाद यहां बीस मिनट तक ध्यान भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में करोड़ों की लागत से किए जा रहे निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

भजन-कीर्तन में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कलाकारों की ओर से श्री राम स्तुति पर भजन-कीर्तन में प्रतिभाग किया। इसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसके बाद उन्होंने कैंची धाम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरूआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *