राजाजी टाइगर रिजर्व में शुरू हुई जंगल सफारी, हादसे के चार दिन बाद , शक्ति नहर को भी खोला

उत्तराखंड

राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर समेत पांच लोगों की मौत के बाद के बाद बंद जंगल सफारी को शुक्रवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। इसके साथ ही शक्ति नहर को भी खोल दिया गया है। बता दें अभी तक लापता महिला अधिकारी के शव मिलने का इंतजार किया जा रहा था।

राजाजी टाइगर रिजर्व में शुरू हुई जंगल सफारी

गुरुवार सुबह नहर से महिला कर्मचारी आलोकी का शव बरामद कर लिया गया। महिला कर्मचारी के अंतिम संस्कार के बाद जंगल सफारी को सैलानियों के लिए शुरू कर दिया है। आठ जनवरी को हुए हादसे के बाद से चीला समेत अन्य गेटों पर सैलानियों के लिए जंगल सफारी बंद की गई थी।

सफारी के लिए गए सैलानी लौट रहे थे मायूस

जंगल सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ रहा था। इसके साथ ही चीला में सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक की खाने-पीने की दुकानें भी बंद रही। जानकारी के अनुसार सफारी वेलफेयर सोसायटी के सचिव शशिराणा कोटी ने कहा था कि लापता वार्डन का शव मिलने के बाद जंगल सफारी शुरू कर दी गई है।

बिजली का उत्पादन किया शुरू

वहीं शक्ति नहर को भी चौथे दिन बाद खोला गया है। जिसके बाद पावर हाउस से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। सोमवार को हादसे के बाद शक्ति नहर को बंद कर दिया गया था। नहर में वार्डन आलोकी की तलाश की जा रही थी। गुरुवार सुबह महिला अधिकारी का शव मिलने के बाद दोपहर में शक्ति नहर को चालू कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *