अब ई वी एम पर सवाल उठाना पड़ सकता है महंगा, चुनाव आयोग कर सकता है बड़ी कार्यवाही।

उत्तराखंड

अब ईवीएम पर सवाल खडे करना आपके लिए मुसीबत का सबब बन सकता है और ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये कहना है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का। ईवीएम पर सवाल खड़े करना अब किसी को भी मंहगा पड सका है। बीजेपी अध्यक्ष की मानें तो अगर कोई ईवीएम पर सवाल खड़े करेगा उन पर चुनाव आयोग बड़ी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगता है कि अपनी हार की हताशा को दर्शाने के लिए निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े करती रहती है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस चुनाव जीतती है वहां ईवीएम पर सवाल खडे नहीं करती और जहां वो चुनाव हार जाती है वहां उसे ईवीएम में खामियां नजर आती हैं। भट्ट की मानें तो यदि ईवीएम खराब थी तो पिछली बार राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कांग्रेस कैसे विधानसभा चुनाव जीती। जनता इस जुमले को समझ चुकी है कांग्रेस अपनी हार को स्वीकार करने की क्षमता रखें।

कांग्रेस के ईवीएम पर सवाल
हाल ही में पांच राज्यों के सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। उत्तराखंड पीसीसी चीफ करन माहरा ने कहा था कि जब वैलेट पेपर के नतीजे निकले थे तब बड़े पैमाने पर एक पार्टी की जीत हो रही थी। जैसे ही ईवीएम से नतीजे खुलना शुरू हुए वैसे ही दूसरी पार्टी बड़े अंतर से जितने लगी। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से वोट देने वाले दूसरी दुनिया से नहीं आए थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल खडे किए थे कि ईवीएम से वोट देने वाले भी इसी देश के थे और वैलेट पेपर से वोट देने वाले भी। करन माहरा ने आगे कहा था कि जिन देशों ने ईवीएम का निर्माण किया वहां भी बैलेट पेपर से चुनाव संपन्न होते हैं जबकि भारत में आज भी ईवीएम से चुनाव करवाए जा रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि अगर निष्पक्ष चुनाव कराना है तो ईवीएम को हटाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *